Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रक्तदान महादान : श्याम अग्रवाल ने किया जीवन का 37वां रक्तदान

Latehar: वोलेंटरी ब्लड डोनर्स ऐसोसिएशन के जिला संयोजक श्याम अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने जीवन का 37वां रक्तदान किया. दरअसल मेदिनीनगर के एक अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती रोहिनी देवी को ओ नेगेटिव ग्रुप रक्त की नितांत आवश्यकता थी. मेदिनीनगर ब्लड बैंक में इस ग्रुप का रक्त उपलब्ध नहीं रहने पर महिला के परिजनों ने इसकी जानकारी ब्लड बैंक एवं वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के वाट्सएप्प ग्रुप में दी. ग्रुप में यह प्रसारित होते हुए ऐसोसिएशन के जिला संयोजक अग्रवाल ने रक्तदान करने की सहमति जाहिर की और ब्लड बैंक में जा कर रक्तदान किया. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज:">https://lagatar.in/sahibganj-youth-arrested-with-two-desi-katta-one-rifle-and-several-bullets/">साहिबगंज:

दो देसी कट्टा, एक राइफल व कई गोली के साथ युवक गिरफ्तार

तीन माह के अंतराल पर करता हूं रक्तदान- श्याम अग्रवाल

श्याम अग्रवाल ने बताया कि यह उनके जीवन का 37वां रक्तदान है. उन्होंने कहा कि रक्तदान करना उन्हें अच्छा लगता है. तीन माह के अंतराल में वह एक बार रक्तदान अवश्य करते हैं. श्याम अग्रवाल ने दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां हैं. जबकि सच्चाई तो यह है कि रक्तदान करने से आप कई प्रकार के बीमारियो से बच सकते हैं. रक्तदान करने से मुनष्य स्वस्थ रहता है. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/bihar-after-the-interim-stay-on-the-census-the-government-filed-an-appeal-for-an-early-decision/">बिहार

: जनगणना पर अंतरिम रोक के बाद सरकार ने जल्द फैसला के लिए दायर की अपील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही