Search

 
 
 

Bokaro News: मतदाता सूची को लेकर 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

अगर आपका नाम मतदाता सूची में है या पहली बार वोटर बनने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. झारखंड में 23 साल बाद विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की शुरुआत होने जा रही है.
 

Bokaro: अगर आपका नाम मतदाता सूची में है या पहली बार वोटर बनने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. झारखंड में 23 साल बाद विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की शुरुआत होने जा रही है. इसके तहत 30 जून से बीएलओ हर घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे, जिसे भरकर जमा करना हर पात्र मतदाता के लिए जरूरी होगा.

इसे भी पढ़ें:

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सहभागी और लोकतांत्रिक होगी. उन्होंने कहा कि पहले चरण में वर्तमान मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म दिया जाएगा. जो मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म जमा करेंगे, उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा. इसके लिए किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी.

 

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में नए मतदाताओं को नाम जुड़वाने और अपात्र नामों को हटाने के लिए दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी. जिले में अब तक 75.5 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है और 30 जून से बीएलओ घर-घर पहुंचकर अभियान को गति देंगे.

 

डीसी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे समय पर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करें तथा ECINET ऐप डाउनलोड कर निर्वाचन संबंधी सेवाओं का लाभ उठाएं. उन्होंने कहा कि बीएलओ के सहयोग के लिए शिक्षकों को वॉलिंटियर बनाया गया है, जो लोगों को जागरूक करने और प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में मदद करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही