Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शाहरुख खान के बंगले मन्नत' में निर्माण कार्य पर विवाद, शिकायत के बाद पहुंची BMC की टीम

परस्टार शाहरुख खान के बांद्रा स्थित घर 'मन्नत' में इन दिनों मरम्मत और नवीनीकरण का काम चल रहा है. इस दौरान शाहरुख खान और उनका परिवार कई दिनों से दूसरे फ्लैट में रह रहा है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : सुपरस्टार शाहरुख खान के बांद्रा स्थित घर 'मन्नत' में इन दिनों मरम्मत और नवीनीकरण का काम चल रहा है. इस दौरान शाहरुख खान और उनका परिवार कई दिनों से दूसरे फ्लैट में रह रहा है.इसी बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को यह शिकायत मिली है कि मन्नत में चल रहे मरम्मत कार्य में कुछ नियमों का उल्लंघन हो रहा है.

 

 

बीएमसी के अधिकारियों ने किया मन्नत का दौरा

 

शिकायत के बाद बीएमसी के अधिकारी शुक्रवार को 'मन्नत' पहुंचे और वहां चल रहे कार्य का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने यह जांच की कि क्या मरम्मत का काम नगर निगम के तय नियमों और गाइडलाइंस के अनुसार हो रहा है या नहीं.

 

शाहरुख खान के मैनेजर ने दिया जवाब


बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया, वन विभाग के अनुरोध पर हमारी टीम वहां गई थी. इसके अलावा हमारी कोई अन्य भूमिका नहीं थी.निरीक्षण के दौरान मौजूद एक अन्य अधिकारी ने जानकारी दी कि मन्नत में मौजूद कर्मचारियों ने आश्वासन दिया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा कर देंगे

 

वहीं, जब शाहरुख खान के मैनेजर से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कहा, कोई शिकायत नहीं है. सभी काम तय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किए जा रहे हैं.

 

नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए शाहरुख खान


आपको बता दें कि शाहरुख खान फिलहाल बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित एक हाई-एंड अपार्टमेंट में रह रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट का मासिक किराया करीब 24 लाख रुपये है.बताया जाता है कि मन्नत में रेनोवेशन का काम लगभग दो साल तक चलेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही