Search

 
 
 

JSSC-CGL पेपर लीक : आरोपियों के खिलाफ मांगी गई अभियोजन स्वीकृति

JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक (साल 2024) केस के लगभग आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति मांगी गई है. इस मामले की जांच CID कर रही है और केस के जांच अधिकारी (केस आईओ) ने कोर्ट को यह जानकारी दी है कि कई आरोपी सरकारी सेवा में हैं, इसलिए उनके विरुद्ध केस चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति ली जा रही है. अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद कोर्ट CID की चार्जशीट पर संज्ञान ले सकता है.
 

Vinit Abha Upadhyay


Ranchi  JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक (साल 2024) केस के लगभग आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति मांगी गई है. इस मामले की जांच CID कर रही है और केस के जांच अधिकारी (केस आईओ) ने कोर्ट को यह जानकारी दी है कि कई आरोपी सरकारी सेवा में हैं, इसलिए उनके विरुद्ध केस चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति ली जा रही है. अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद कोर्ट CID की चार्जशीट पर संज्ञान ले सकता है.

 

 

इस केस में CID ने दाखिल की है दो चार्जशीट

बता दें कि JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक केस में CID ने दो चार्जशीट दाखिल की है. पहली चार्जशीट सीआईडी ने अपनी जांच पूरी करते हुए गौरव कुमार और अभिलाष कुमार के विरुद्ध दाखिल कर दी है. वहीं दूसरी चार्जशीट में संदीप त्रिपाठी, मनोज कुमार, आईआरबी के निलंबित जवान कुंदन कुमार, कुंदन कुमार के साथ मिलकर एजेंट का काम करने वाले रामनिवास राय, रामनिवास के भाई निवास राय, रामनिवास के भतीजे कविराज उर्फ मोटू, रॉबिन कुमार, अखिलेश कुमार, विवेक रंजन, कौशलेंद्र उर्फ राहुल कुमार और कृष्णा स्नेही के नाम शामिल हैं. सीआईडी ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य सबूत भी कोर्ट में पेश किये हैं. इसके साथ ही उक्त आरोपियों के साथ-साथ इस पूरे प्रकरण में किसकी-किसकी सहभागिता थी, इसकी भी जानकारी चार्जशीट में दी गई है. 

 

सितंबर 2024 में हुई थी परीक्षा 

दरअसल पिछले वर्ष 21 और 22 सितंबर को राज्य के सभी जिलो में JSSC-CGL परीक्षा  तीन पालियों में आयोजित की गयी थी. जिसमें सीजीएल परीक्षा के उम्मीदवार के साथ धोखाधड़ी और दिग्भ्रमित करके प्रश्नपत्र देने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया था. सीआईडी के अनुसंधान के क्रम में पता चला कि परीक्षा के पूर्व ही एक गिरोह के सदस्य द्वारा अभ्यार्थियों को सीजीएल पेपर के प्रश्नों को देने के नाम पर धन उगाही की गयी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही