Search

 
 
 

Bhagalpur News: राघोपुर में फ्लड फाइटिंग के दौरान नाव पलटी, 22 मजदूर थे सवार

Bhagalpur News:  बिहार के भागलपुर में फ्लड फाइटिंग के दौरान एक नाव गंगा नदी में पलट गई. नाव में 22 मजदूर सवार थे. इनमें से 20 मजदूर तैर कर अपनी जान बचाई. वहीं दो मजदूर लापता हैं.
 
फाइटिंग के दौरान पलटी नाव

Bhagalpur News:  बिहार के भागलपुर में फ्लड फाइटिंग के दौरान एक नाव गंगा नदी में पलट गई. नाव में 22 मजदूर सवार थे. इनमें से 20 मजदूर तैर कर अपनी जान बचाई. वहीं दो मजदूर लापता हैं. उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ये मजदूर गंगा नदी के कटाव रोकने का काम कर रहे थे. नाव पर रेत की बोरियां भी लदी थीं.

इसे भी पढ़ें: 

हादसे के समय मजदूर तटबंद को बचाने के लिए चलाए जा रहे फ्लड फाइटिंग (तटबंध मरम्मत) कार्य में जुटे थे. इसी दौरान गंगा नदी की तेज धार में नाव अपना संतूलन खो बैठी और पलट गई. नाव पलटते ही अफरा-तफरी मच गई. 

 

जानकारी के अनुसार भागलपुर के नवगछिया अंतर्गट खरीक प्रखंड के राघोपुर तटबंद के पास गंगा नदी में यहा हादसा हुआ. मजदूर रेत की बोरियों के जरिए नदी का कटाव रोकने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वजन कम होने और नदी की बदलती धारा का विपरीत दबाव बढ़ने से नाव पलट गई और उसपर सवार सभी 22 मजदूर गंगा में गिर गए.

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 मजदूरों को बाहर निकाल लिया, जबकि एक लापता मजदूर की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

 

बता दें कि राघोपुर गांव में दो दिन पहले गंगा का तटबंध टूटन से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास सहित पूरे इलाके में पानी घुस गया था. स्थित की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने हाल ही में हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया और जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही