Search

 
 
 

बुंडू में पेड़ से लटकता मिला युवक-युवती की शव, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी के बुंडू थाना क्षेत्र स्थित माझी टोली में पेड़ से लटकता युवक-युवती का शव बरामद हुआ है. खबर लिखे जाने तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
 

Ranchi :  राजधानी के बुंडू थाना क्षेत्र स्थित माझी टोली में पेड़ से लटकता युवक-युवती का शव बरामद हुआ है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक युवक-युवकी की पहचान अर्जुन पाहन और आरती कुमारी के रूप में हुई है.  दोनों जीजा-साली थे. 

 

अर्जुन पाहन खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र स्थित बारिगाड़ा टोला का रहने वाला था. जबकि आरती कुमारी बुंडू थाना क्षेत्र के नीउरी गांव की रहने वाली थी. बताया जाता है कि अर्जुन अपनी साली की तिलक में शामिल होने बुंडू आया था.

 

बताया जाता है कि रात ग्यारह बजे दावत और रस्मों के बाद जीजा-साली घर से निकले थे. लेकिन उसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे. वहीं दूसरे दिन सुबह में स्थानीय लोगों ने दोनों के शवों को पेड़ पर लटकता देखा. 

 

इसके बाद मामले की जानकारी बुंडू थाने की पुलिस को दी गई.  सूचना पाकर बुंडू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुटी गई है. पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

युवक-युवती ने हत्या की है या आत्महत्या पुलिस दोनों बिंदुओं की जांच कर रही है. बुंडू पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. इस मामले को लेकर परिजन कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही