Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में एक व्यक्ति की घर में फंदे से लटकती मिली लाश

Advertisement
Advertisement

पत्नी से हुआ था विवाद

Bokaro: चास थाना क्षेत्र के डूमरजोर में एक व्यक्ति की घर में लटकती लाश मिली. घटना बुधवार की डूमरजोर के सीधावाद की है. घर के अंदर 38 वर्षीय संजय गोप की फांसी लगी लाश मिली है. घटना सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी.

चास मुफस्सिल थानेदार सब इंस्पेक्टर सुभाष पासवान ने कहा कि परिजनों से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि मंगलवार को मृतक का पत्नी के साथ विवाद हुआ था. विवाद के बाद पत्नी दो मासूम बच्चों को लेकर मायके चली गई थी.

पुलिस कर रही छानबीन

कहा कि इस बीच बुधवार दोपहर के बाद मृतक घर के अंदर चला गया. उसकी इस हरकत को आसपास के लोगों ने भी देखा. उसे रोकने का प्रयास भी किया. लेकिन उस पर खुद को खत्म करने का जुनून सवार था. घटना के बाद पत्नी बच्चों के साथ ससुराल पहुंची. पुलिस छानबीन कर रही है.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही