Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुसुम विहार में हुई डकैती और हत्या का पर्दाफाश, किराएदार सहित 4 लोग गिरफ्तार

Dhanbad: जिला पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसमें पुलिस ने डकैती और हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है. जिसमें पुलिस किराएदार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार की है. जहां 10 मई की रात शीला सिन्हा के घर में कुछ अज्ञात अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. इस दौरान बदमाशों ने घर के मालकिन शीला सिन्हा की हत्या भी कर दी थी. जिसके संबंध में सरायढेला थाना में मामला दर्ज कराया गया था. और उसकी के बाद से पुलिस लगातार मामले में अनुसंधान करती रही. जिसका नतीजा है कि मामले में पुलिस किराएदार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

अनुसंधान के क्रम में मिले सबूतों के आधार पर राज कुमार सिंह और उसकी पत्नी अर्पणा बनर्जी (मृतका के किराएदार) रवि कुमार साव, अकाश कुमार केशरी की संलिप्ता पाई गई है. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस मामले में गिरफ्तार चार लोगों पर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है. वहीं पुलिस ने मौके से शीला सिन्हा का ATM एवं 2,920 रुपये रवि साव के घर से बरामद किया है. साथ ही खून का धब्बा लगा हुआ अर्पणा बनर्जी का दो कपड़े, खून का धब्बा लगा हुआ रवि कुमार साव की गंजी और रवि कुमार साव के घर से खून लगा हुआ चाकू घटनास्थल से बरामद किया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही