Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशांत किशोर ने मोदी सरकार की पॉजिटिविटी मुहिम को घृणित करार दिया, कहा, हमें प्रोपेगैंडा फैलाने वाला नहीं बनना चाहिए

NewDelhi : चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि ऐसे समय में जब हर कोई शोक मना रहा है और आये दिन हमारे चारों और त्रासदियां ही दिख रही है, ऐसे में सकारात्मकता के नाम पर झूठ और प्रोपेगैंडा फैलाना धिनौनी बात है. कहा कि सकारात्मक होने के लिए हमें अंधे होकर सरकार का प्रोपेगैंडा फैलाने वाला नहीं बन जाना चाहिए.

खबरों के अनुसार कोरोना संकट के दौर में वैश्विक आलोचनाओं का सामना कर रही  भाजपा सरकार पॉजिटिविटी मुहिम की शुरुआत करने जा रही है. जिसके तहत सरकार की छवि बचाने का प्रयास किया जाना है. भाजपा की इस मुहिम को प्रशांत किशोर ने घृणित करार दिया है.

केंद्र सरकार के कुछ अधिकारी एक वर्कशॉप में शामिल हुए थे

जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह केंद्र सरकार के कुछ अधिकारी एक वर्कशॉप में शामिल हुए थे. इस वर्कशॉप का उद्देश्य बेहतर संचार और सरकार द्वारा किये जा रहे सकारात्मक कार्यों को उजागर करना था. बता दें कि मन की बात के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया था कि सकारात्मकता के शक्तिशाली संदेश को फैलाने की आवश्यकता है.

 जान लें कि भाजपा की तरफ से भी आलोचनाओं का विरोध किया जा रहा है. हाल ही में जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी के बयान पर करारा पलटवार किया था, इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोगों से आलोचना नहीं करने और सलाह देने की बात कही थी.

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस योजना को लेकर सरकार पर हमला किया है.  उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों व उन परिवारों के साथ मजाक है जिन्होंने अपनों को खोया है.  उन्होंने कहा कि यह देशवासियों के साथ धोखा है.

भारत में कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत

एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत   बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गयी, जबकि संक्रमण के 3,48,421 नये मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,33,40,938 हो गयी है.  

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मामले कम होकर 37,04,099 हो गये, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.87 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर सुधरकर 83.04 प्रतिशत हो गयी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही