Search

 
 
 

Pakur News: बंद खदान में मिला शव, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया हत्या का खुलासा

Pakur News: गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में हत्या की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है. बताया कि मृतक मंटू  दास का साला साबीर सोरेन, जो वर्तमान में पशुपालन विभाग, पाकुड़ में कार्यरत हैं. वो गिरफ्तार आरोपी आलोक मुर्मू के घर में किराये पर रहते हैं और उनकी संपत्ति की देखभाल करने वाला की नहीं है. ऐसे में साबीर सोरेन का जीजा मृतक मंटू  दास ही उनकी देखभाल करता था.
 
पाकुड़ पुलिस

Pakur News: पाकुड़ जिला के नगर थाना ने एक बंद पड़े खदान में युवक का शव मिला है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक की पहचान के लिए टीम गठित की. टीम ने इस हत्या का खुलासा कर दिया है. इसमें शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं मृतक की पहचान दुमका जिला के मन्टू दास के रुप में की गयी है, जो वर्तमान में पाकुड़ में रह रहा था.


गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में हत्या की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है. बताया कि मृतक मंटू  दास का साला साबीर सोरेन, जो वर्तमान में पशुपालन विभाग, पाकुड़ में कार्यरत हैं. वो गिरफ्तार आरोपी आलोक मुर्मू के घर में किराये पर रहते हैं और उनकी संपत्ति की देखभाल करने वाला की नहीं है. ऐसे में साबीर सोरेन का जीजा मृतक मंटू  दास ही उनकी देखभाल करता था. 

इसे भी पढ़ें - 


यही देखकर तीनों आरोपियों ने योजना बनायी कि मंटू  दास का हत्या कर उसे रास्ते से हटा देंगे तो ऐसे में साबीर की देखभाल के बहाने उसकी संपत्ति भी हड़प लेंगे. फिर तीनों ने मिलकर कुल्हाड़ी और हथौड़ा से मंटू की हत्या कर दी. फिर साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को मृतक की मोटरसाईकल के साथ रस्सी से बांधकर मालीपाड़ा स्थित बंद खदान में फेंक दिया गया. 


गिरफ्तार तीनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, हथौड़ा और मृतक की पल्सर बाइक (सं0-JH04V4094) को मालीपाड़ा स्थित बंद खदान के अंदर पानी से बरामद किया गया. साथ ही अपराधकर्मियों द्वारा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल संख्या-JH16K5241 को बरामद किया गया. गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही