Search

 
 
 

महाराष्‍ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों की मिली ला'श, कर्ज में डूबा था परिवाार

 
Maharashtra : महाराष्ट्र से सांगली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक घर से परिवार के 6 लोगों की लाश तो दूसरे घर से 3 लोगों की लाश मिली. परिवार के 9 लोगों की लाश एक साथ मिलने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कई आलाधिकारी भी पहुंचे. पुलिस ने सामूहिक आत्‍महत्‍या की आशंका जतायी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. फिलहाल परिवार के कर्ज में डूबे होने की बात सामने आ रही है. पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच की दशा और दिशा तय होगी. मरने वाले सभी सदस्य एक ट्रेनी डॉक्टर के परिवार से बताये जा रहे  हैं.

इनकी मिली ला`श

मरने वालों की पहचान पोपट यल्लप्पा वनमोर (52), संगीता पोपट वनमोर (48), अर्चना पोपट वनमोर (30), शुभम पोपट वनमोर (28), माणिक यल्लप्पा वनमोर (49), रेखा माणिक वनमोर (45), आदित्य माणिक वन (15), अनीता माणिक वनमोर (28) और अक्कताई वनमोर (72) के रूप में हुई है. [caption id="attachment_336578" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/sucide-1-600x375.jpg"

alt="एक ही परिवार के 9 लोगों की मिली ला`श" width="600" height="375" /> एक ही परिवार के 9 लोगों की मिली ला`श[/caption]

घर पहुंचे पड़ोसियों ने देखी ला`श 

मरने वाले परिवार का एक घर अंबिकानगर में और दूसरा राजधानी कॉर्नर में है. सोमवार की सुबह देर तक दोनों घरों के दरवाजे नहीं खुले. जिसके बाद कुछ पड़ोसी पहुंचे. दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गये. एक ही घर में छह लोगों की लाश पड़ी थी. वहीं दूसरे घर में भी जब पड़ोसी पहुंचे तो देखा परिवार के तीन लोग मरे पड़े हैं. पता चला कि एक ही परिवार के नौ सदस्यों ने जहरीली पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है. एसपी दीक्षित कुमार गेदाम, एएसपी मनीषा दुबुले, डीएसपी अशोक वीरकर सहित मिराजगांव पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-accused-accepted-said-made-a-plan-and-attacked-the-temple-opened-fire-on-the-police/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने स्वीकारा, कहा- प्लान बनाकर मंदिर पर हमला किया, पुलिस पर गोली चलायी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही