Jamtara News: नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंडरो गांव में मंगलवार की रात कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गम्हरियाटांड़ निवासी 40 वर्षीय संतोष भंडारी के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार, मंडरो में महादेव तुरी के घर छठियारी कार्यक्रम आयोजित था. इसी दौरान रात करीब 9 बजे लोगों को कुएं में एक व्यक्ति के डूबे होने का आभास हुआ. इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने कुएं से संतोष भंडारी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
संतोष भंडारी की मौत कुएं में डूबने से हुई या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, इसे लेकर फिलहाल संदेह बना हुआ है. घटना की सूचना नारायणपुर पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता लगा सकेगी.
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

