Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट बोकारो नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद, मंगलवार को नहाने के दौरान हुआ था हादसा

Advertisement
Advertisement
Bermo : तेनुघाट बोकारो नहर से लापता मजदूर बिनोद सोरेन का शव बरामद हुआ है. मंगलवार को नहाने के दौरान बिनोद सोरेन नहर में डूब गया था. मृतक पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अंगवाली दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक सोरेन का भाई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने तोताडीह ग्राम के पास नहर के किनारे शव को लटका हुआ देखा. जिसके बाद इसकी जानकारी जरीडीह थाना और मृतक के परिजनों को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चास भेजा. (पढ़ें, मानसून">https://lagatar.in/monsoon-session-resolution-of-arrears-of-jharkhand-taxation-acts-bill-2022-passed/">मानसून

सत्र : झारखंड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान विधेयक 2022 पास)

नहाने के दौरान नहर में डूबा था बिनोद सोरेन

इस संबंध में पूर्व मुखिया अशोक सोरेन ने बताया कि मंगलवार की शाम को बिनोद सोरेन नहर में नहाने गया था. शायद नहर में कूदने के कारण वो शैवाल में फंस गया था. नहर के पास उसका कपड़ा और चप्पल रखा था. नहर में डूबने की आशंका से कल शाम से उसकी खोजबीन की जा रही थी. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था. बुधवार की सुबह भी उसकी खोजबीन की जा रही थी. इसे भी पढ़ें : Criminal">https://lagatar.in/criminal-justice-3-teaser-out-web-series-to-be-released-on-disney-plus-hotstar-next-month/">Criminal

Justice 3 का दमदार टीजर आउट, वेब सीरीज अगले महीने होगी रिलीज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही