Search

 
 
 

Jamshedpur News: बड़ौदा घाट पर नदी में मिला युवक का शव

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा घाट पर रविवार को नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह स्थानीय लोगों की नजर नदी में तैर रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत बागबेड़ा थाना पुलिस को दी गई.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा घाट पर रविवार को नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह स्थानीय लोगों की नजर नदी में तैर रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत बागबेड़ा थाना पुलिस को दी गई.

इसे भी पढ़ें: 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया. इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई. घटना के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई.

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है. उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच है और शरीर दुबला-पतला बताया गया है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि शव नदी के बहाव के साथ किसी दूसरे इलाके से बड़ौदा घाट तक पहुंचा हो.

 

मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर रही है और गुमशुदगी के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही