Search

 
 
 

Hazaribagh News: मालगाड़ी के वैगन से युवक का शव बरामद

हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित बनादाग रेलवे साइडिंग में बुधवार को एक मालगाड़ी के वैगन से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित बनादाग रेलवे साइडिंग में बुधवार को एक मालगाड़ी के वैगन से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस, CISF और एनटीपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, बिहार से कोयला लेकर पहुंची मालगाड़ी की नियमित सुरक्षा जांच के दौरान कर्मचारियों की नजर एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी. संदेह होने पर जब बोरे को खोला गया तो उसके अंदर एक युवक का शव मिला. इसके बाद तत्काल कटकमदाग थाना पुलिस को सूचना दी गई.

Uploaded Image

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.

 

प्रारंभिक जांच में मृतक की जेब से कुछ नकद रुपये मिले हैं. वहीं, शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान भी मिले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही