Search

 
 
 

10 दिन से लापता भाकपा माले कार्यकर्ता का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Giridih : 10 दिन से लापता भाकपा माले कार्यकर्ता का शव रविवार को म‍िला. शव म‍िलने के बाद सनसनी फैल गई. पुल‍िस घटना की जांच में जुट गई है. चेतलाल तुरी 22 दिसंबर से ही लापता था. रव‍ि‍वार की सुबह उसका  शव पत्थर खदान में म‍िला. मामला ग‍िर‍िडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के चोंगाखार पंचायत के किसनीटांड टोला का है.

स्थानीय लोगों ने देखा शव

जानकारी के मुताबिक रविवार को कुछ स्थानीय ग्रामीण पत्थर खदान की तरफ गए थे, तभी उनकी नजर खदान में भरे पानी में तैरते हुए शव पर पड़ी. लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जुटी, इसके बाद मृतक की पहचान चेतलाल के तौर पर की गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

चेतलाल 22 दिसंबर की रात से था लापता  

जानकारी के अनुसार चेतलाल 22 दिसंबर की रात 11 बजे से लापता था. उसके घरवालों ने बताया कि 22 दिसंबर की रात वह अपने कमरे में सोया था. अचानक रात 11 बजे के बाद वह गायब हो गया. दूसरे दिन से उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. चेतलाल किसी के बुलाने पर कमरे से बाहर निकाला था या खुद ही बाहर गया यह पता नहीं चला. चेतलाल के लापता होने की जानकारी पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह भी पिछले दिनों गांव पहुंचे थे और पुलिस से बात कर चेतलाल को जल्द से जल्द ढूंढने को कहा था. मगर रविवार को चेतलाल की लाश म‍िली. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-female-reproductive-organs-found-inside-boys-body-surgically-removed/">गोड्डा

: लड़के के शरीर में मिले महिला प्रजनन अंग, ऑपरेशन कर हटाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही