Search

 
 
 

गया: नदी में मिला लापता महिला का शव

 
Gaya: नदी में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिला. घटना बोधगया थाना इलाके की है, जहां अम्मा गांव के सामने नदी में एक महिला का शव मिला है. मृतक महिला की पहचान बकरौर निवासी 50 वर्षीय कालो देवी पति स्वर्गीय रामबालक मांझी के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर बोधगया थाना प्रभारी मनोज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे व शव को कब्जे में ले लिया. शव का शिनाख्त करने के बाद परिजनों को बुलाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि बीते तीन दिनों से कालो घर से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया था. हालांकि मृतका के परिजनों ने गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी. पुलिस ने जब शव को बरामद किया तो शव सड़ चुका था. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज भेज दिया. जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-protestors-surrounded-the-supreme-court-chief-justice-obaidul-hasan-resigned/">बांग्लादेश

: प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही