Search

 
 
 

चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की नर्स का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

र्स भारती कुमारी अपने पति पुरुषोत्तम महतो के साथ चक्रधरपुर के गैलन भट्टी इलाके में किराए के मकान में रहती थी.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की एक नर्स का शव गुरुवार को उसके कमरे फांसी के फंदे से लटकता मिला. नर्स के मायके वालों ने पति पर हत्या कर शव फांसी पर लटका देने की आशंका जताई है. बताया जाता है कि चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के शिशु कुपोषण निवारण केंद्र की नर्स भारती कुमारी अपने पति पुरुषोत्तम महतो के साथ चक्रधरपुर के गैलन भट्टी इलाके में किराए के मकान में रहती थी. गुरुवार को भारती का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका की बहन व परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि डेढ़ साल पहले भारती का विवाह पुरुषोत्तम से हुआ था. लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में विवाद होता रहता था. पति- पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था. मायके वालों का कहना है कि की पति ने अपने दोस्त से मिलकर भारती की हत्या कर इस आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया. वहीं, पुरुषोत्तम ने बताया कि उसकी पत्नी ने घर में बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इधर, पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही