Search

 
 
 

Latehar News: हाईटेंशन टावर से झूलता युवती का शव बरामद

जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के अलौदिया पहाड़ी के पास एक हाइटेंशन टावर से झूलता हुआ एक युवती का शव बरामद हुआ है. युवती का शव रस्सी के सहारे झूलता मिला.
 

Latehar: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के अलौदिया पहाड़ी के पास एक हाइटेंशन टावर से झूलता हुए एक युवती का शव बरामद हुआ है. युवती का शव रस्सी के सहारे झूलता मिला. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चंदवा पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: 

मृतका की पहचान चंदवा प्रखंड के बोदा पंचायत के लुकुईया गांव के स्‍व रंगालाल गंझू की नाबालिग पुत्री निवासी बिनीता कुमारी (15) के रूप में की गयी है. मृतका के भाई संजय गंझू ने  बताया कि वह पिछले शुक्रवार से गुम थी. उन्‍होने बताया कि बिनीता कुमारी 19 जून को साप्ताहिक हाट जाने की बात कहकर घर से निकली थी. उसके बाद वह वापस नहीं लौटी. इसकी जानकारी उन्‍होने चंदवा पुलिस को दी थी. शव को स्‍थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को टावर से नीचे उतारा गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. कुछ लोग इसे हत्‍या करार दे रहे हैं.  पुलिस ने कहा क‍ि पोस्‍टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही