Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाय नहीं देने पर बच्चे पर फेंका खौलता दूध, पटना पुलिस पर गंभीर आरोप

Advertisement
Advertisement
Patna: राजधानी पटना के एसके पुरी थाना पुलिस पर गंभीर आरोप है. दरअसल, बच्चे ने पुलिसकर्मियों पर खौलता दूध फेंकने का आरोप लगाया है. घटना के बारे में बताते हुए पीड़ित बच्चे सूरज कुमार ने बताया. उसने कहा कि उसकी ये हालत पटना पुलिस में तैनात कुछ कर्मियों ने की है. बच्चे का आरोप है कि 5 से 6 की संख्या में आये पुलिसवाले उसे अचानक पीटने लगे. पुलिस वाले बोलेरो गाड़ी पर थे. ये सभी कृष्णा पुरी थाना के कर्मी थे. वीडियो में एक अन्य शख्स की आवाज आ रही है, जो इस वीडियो को शूट कर रहा है.

बच्चे पर फेंका गर्म दूध से भरा बर्तन

वीडियो बनाने वाले शख्स का कहना है कि पुलिसवालों ने बच्चे से चाय मांगा और जब बच्चे ने मना किया तो वर्दीधारियों ने अपना असली रूप दिखाया और दुकान पर तोड़फोड़ की. बच्चे के ऊपर गर्म दूध का बर्तन फेंक दिया. जिसके कारण बच्चे की ये हालत हो गई.

एसके पुरी थानाध्यक्ष ने क्या कहा

जब पटना के एसके पुरी थानाध्यक्ष से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसी कोई भी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है. मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है और उन्होंने ऐसा कोई वीडियो भी नहीं देखा है. थानेदार ने कहा कि अगर पुलिसवालों ने ऐसा किया है तो पीड़ित को थाने में आकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए. दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/nirmala-sitharaman-defends-monetization-plan-says-no-compromise-on-national-interest/">

 निर्मला सीतारमण ने  मौद्रिकरण योजना  का किया बचाव, कहा, चोरी-छिपे काम करना कांग्रेस की शैली, राष्ट्रहित से कोई समझौता नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही