Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत, आक्रोशितों ने सड़क जाम की

जिले के चास थाना क्षेत्र स्थित सोलागीडीह में बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. संत निरंकारी भवन के पास हुए इस हादसे में 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Bokaro :  जिले के चास थाना क्षेत्र स्थित सोलागीडीह में बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. संत निरंकारी भवन के पास हुए इस हादसे में 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई.

 

घटना के अगले दिन गुरुवार को आक्रोशित सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी वजह से सड़कों की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई है. सड़क जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है और जाम हटाने और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. 

 

Uploaded Image

 

बताया जा रहा है कि बच्चा अपने माता-पिता के साथ टोटो (ई-रिक्शा) में बैठकर एक शादी समारोह से घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में एक वाहन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और सड़क जाम कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं.


सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने के साथ जाम हटाने का प्रयास कर रही है.  वहीं दूसरी तरफ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.


घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही