Search

 
 
 

बोकारो : बालीडीह में अवैध शराब फैक्ट्री का मालिक समेत 2 गिरफ्तार

 
Bokaro : बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के दो दिनों के अंदर फैक्ट्री मालिक समेत एक अन्य व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. मामला दर्ज होने के बाद गठित एसआईटी की टीम ने क्षेत्र में ताबतोड़ छापामारी कर शराब फैक्ट्री के मालिक बिजेन्द्र कुमार व वहां कार्यरत मजदूर अनिल रजवार को दबोच लिया. बिजेन्द्र कुमार बारी-कॉपरेटिव प्लाट नं0-173 का, जबकि मजदूर अनिल रजवार जैनामोड़ का रहने वाला है. फैक्ट्री संचालक जगदीश साव अभी भी पुलिस की गिरफ्त दूर है. ज्ञात हो कि दो दिन पहले बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र स्थित उक्त फैक्ट्री से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की तैयार नकली अंग्रेजी शराब और शराब बनाने वाली मशीनों को  जब्त किया गया था. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-woman-dies-after-delivery-in-sadar-hospital-uproar-by-family-members867527-2/">गोड्डा

: सदर अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही