Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ट्रेलर की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर की मौत समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच 32 किनारे चौवाटांड़ के समीप शनिवार रात कीर 8 बजे सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई. पिंड्राजोरा क्षेत्र के सतीटांड़ गांव निवासी 35 वर्षीय मुक्तेश्वर महतो मजदूरी कर चास से अपने घर साइकिल से लौट रहा था. इसी बीच चौवाटाड़ के पास ट्रेलर (संख्या जेएच 09 बीबी 1013) की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को रेफरल अस्पताल चास ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है. वहीं, ट्रेलर को जब्त कर लिया है.

डॉक्टर से 5 लाख रंगदारी मांगने के आरोप में 2 गिरफ्तार

Bokaro : बोकारो में एक डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में सेक्टर 12 थाना की पुलिस ने एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, चीरा चास की केके सिंह कॉलोनी के रहने वाले डॉ रितेश कुमार मिश्रा को लगातार धमकी देकर 5 लाख रुपए रंगदारी मांगी जा रही थी. बताया जा रहा है कि डॉ मिश्रा किसी परिजन से मिलने बारी कोऑपरेटिव गए हुए थे, जहां उन्हें एक कॉल आया जिसमें 5 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई. फोने करने वाले ने कहा कि पैसे नहीं देने पर जान से मार देंगे. डॉक्टर ने इसकी लिखित शिकायत सेक्टर 12 थाना में की. आवेदन में उन्होंने कहा कि उन्हें 7-8 महीने से लगातार धमकी दी जा रही थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी संजीव कुमार को माराफारी थाना क्षेत्र के कैंप वन से और महिला को सेक्टर 1 से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला इलेक्ट्रो स्टील में एएनएम के पद पर कार्यरत है, उसी ने अपने सहयोगी संजीव कुमार के साथ मिलकर डॉ मिश्रा से रंगदारी मंगवाई थी. पुलिस ने दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया.

पूर्व मंत्री माधवलाल ने आईजी से की कोयला चोरी की शिकायत

[caption id="attachment_829353" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/madhawalal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> माधवलाल सिंह[/caption] Bermo : राज्य के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने बेरमो अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हो रही कोयले की तस्करी की शिकायत कोयलांचल के आईजी और डीआईजी से की है. उन्होंने दोनों अधिकारियों से कहा है कि सबसे ज्यादा कोयले की तस्करी महुआटांड़ थाना क्षेत्र में की जा रही है. यहां से प्रतिदिन 200-300 ट्रैक्टर अवैध कोयला बाहर भेजा जा रहा है. थाना क्षेत्र के धावैया, गिधनिया, सिमराबेड़ा, छोटकी पुनु के बसरकोचवा से कोयला निकालकर ट्रैक्टर से तिरला और समरमरवा के जंगल में बने डिपो में जमा किया जाता है. इस डिपू से तस्कर रात के अंधेरे में ट्रक से बाहर की मंडियों में भेजते हैं. उन्होंने  अधिकारियों से कोयला तस्करी पर अंकुश लगाने और इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-bike-riding-youth-dies-in-road-accident-in-bengabad-2/">

गिरिडीह : बेंगाबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही