Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सलाहकार समिति की बैठक में सीसीएल की उपेक्षापूर्ण नीति पर नाराजगी समेत 3 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Kathara : सीसीएल कथारा क्षेत्र की सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को कथारा स्थित जनता मजदूर संघ कार्यालय में हुई. बैठक में सदस्यों ने सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन की उपेक्षापूर्ण नीति पर नाराजगी जताई. कहा कि पिछले करीब एक साल से सलाहकार समिति की कोई बैठक नहीं हुई है. प्रबंधन मनमना रवैया अपना रहा है. इसके विरोध में प्रबंधन के किसी भी कार्यक्रम या बैठक में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया गया. बालेश्वर गोप, राजू स्वामी व कामोद प्रसाद ने कहा कि प्रबंधन की मनमनी नहीं चलने देंगे. इसकी शिकायत सीसीएल के डीपी और सीएमडी से भी की जाएगी. बैठक में मथुरा सिंह यादव, पीके विश्वास, अनूप कुमार सोय, शमशुल हक, पीके जायसवाल, इकबाल अहमद, मो. निजाम अंसारी, सचिन कुमार,एन हुसैन आदि मौजूद थे.

गोविंदपुर में अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त, केस दर्ज

Bermo : सीसीएल कथारा क्षेत्र की गोविंदपुर परियोजना अवैध कोयला लदे हाइवा को सुरक्ष कर्मियों ने जब्त कर लिया. कोयला को चोरी-छिप ले जोन की तैयारी थी. सीसीएल स्वांग गोविंदपुर परियोजना फेज के सुरक्षा प्रभारी नुरुल्ला होदा ने बताया कि बुधवार को तड़के करीब तीन बजे हाइवा ट्रक ( संख्या OD14U 6770) गोविंदपुर परियोजना में चेक पोस्ट से बिना एंट्री लिए कोयला यार्ड में प्रवेश कर गया और कोयला लोड कर भागने की तैयारी में था. गोविंदपुर जीरो पॉइंट चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों ने इसे देख लिया और गश्ती दल के सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी. जानकारी मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा और कोयला लोड हाइवा को जब्त कर लिया. मौका पाकर ट्रक चालक वहां से फरार हो गया. इस संबंध में बोकारो थर्मल थाना में ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त ट्रक सीसीएल में आउटसोर्सिंग के तहत निबंधित है. ट्रक पर अवैध कोयला लोड़ किया गया था.

लोयला स्कूल में मना `टोडलर्स डे’, छोटे बच्चों ने लिया भाग 

Bermo : लोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल गोमिया में बुधवार को टोडलर्स डे मनाया गया. स्कूल के प्ले ग्रुप परिसर में छोटे-छोटे बच्चे पूरे उत्साह के साथ चहलकदमी कर रहे थे. मुख्य अतिथि ससबेड़ा पूर्वी पंचायत की मुखिया अंशु कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान, स्कूल के अध्यक्ष फादर सीरियक जोसेफ, सिस्टर सेरिन नोबेट, प्रधानाचार्य सिस्टर सेरिन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. रंग-बिरंगे परिधान में आए बच्चों ने अलग-अलग इवेंट्स में प्रस्तुति दी. इसमें पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे शरीक हुए. बच्चों की प्रस्तुति देख उनके माता-पिता गौरवान्वित हो रहे थे. मुख्य अतिथि अंशु कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा के प्रति उनका झुकाव भी बढ़ेगा. कार्यक्रम की अगुवाई एलेन फ्रांसिस बाड़ा ने की. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-participate-in-voter-awareness-contacts-win-prizes-dc/">बोकारो

: वोटर अवेयरनेस कॉन्टैक्ट्स में लें भाग, जीतें पुरस्कार- डीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही