Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के विद्यार्थियों ने एक बार पुनः परचम लहराया है. सिल्वर जोन की विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए टॉप रैंकिंग के साथ विद्यालय के 64 छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है.
जिसमे विद्यालय के सीनियर व प्राइमरी, दोनों ही इकाइयों के विद्यार्थियों ने हिंदी, गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों में पहला स्थान पाया. वहीं प्रभावशाली ओलंपियाड रैंकिंग के साथ-साथ कुल 16 छात्र-छात्राओं ने फर्स्ट स्टेट रैंक हासिल की. अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड (एबीएचओ) में अनिकेत सिंह ने स्टेट रैंक व जोनल रैंक 1 पाई, तो प्राणिद्य कुमारी मिश्रा ने ओलंपियाड रैंक 1 पर कब्जा जमाया.
वहीं, आराध्या सिंह, सात्विक रूपम द्विवेदी और सामन्यु चौधरी ने स्टेट रैंक 1 हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया. इसी स्पर्धा में अवनी प्रियदर्शी, शताक्षी सिंह, सर्वज्ञ नारायण, अक्षत प्रियदर्शी, राजविका कुमारी और रविका झा ने स्टेट रैंक 2 प्राप्त की. जबकि, अन्वेषा शर्मा व श्लोक कुमार को रैंक 3 मिली.
इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ मैथमेटिक्स (आईओएम) में प्रांशी ने ओलंपियाड रैंक 1 हासिल कर अपनी मेधा सिद्ध की. सात्विक रूपम द्विवेदी, मोहम्मद फैज, प्रानिद्य कुमारी मिश्रा और आयुष्मान झा ने स्टेट रैंक 1, जय सात्विक मदिरेड्डी व सामन्यु चौधरी ने स्टेट रैंक 2 तथा अंशुमन झा, धैर्य राज व पर्व राठौर ने स्टेट रैंक 3 हासिल की.
इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ साइंस (आईओएस) में अनिकेत सिंह ने स्टेट रैंक 1, तो रुचित राज ने ओलंपियाड रैंक 1 प्राप्त की. रुद्र, प्रानिद्या कुमारी मिश्रा और रीति मान्या ने स्टेट रैंक 2 तथा ध्रुव श्रीवास्तव और देव राज ने स्टेट रैंक 3 पाई. इसी प्रकार, तार्किक क्षमता (आईआरएओ) में अंशुमन झा, आदित्य राज, जय सात्विक मदिरेड्डी, दिव्यांश कुमार व दर्शिल राज ने स्टेट रैंक 1, आयुष, अक्षत प्रियदर्शी, ऋषिका दत्ता, वेदांत महतो, प्राणिद्य कुमारी मिश्रा ने स्टेट रैंक 2, अंश कुमार, आतिश अग्रवाल, सामन्यु चौधरी और इशित पटेल ने स्टेट रैंक 3 हासिल की.
स्टेम ओलंपियाड में रेयांश सिंह ओलंपियाड टॉपर रहा, प्राणिद्य कुमारी मिश्रा ने भी ओलंपियाड रैंक 1 पाई, तो अक्षत प्रियदर्शी व सामन्यु चौधरी को स्टेट रैंक 1 मिली. सात्विक रूपम द्विवेदी, इशान्वी विक्रम, अद्विक सिंह व अंश्रिथ नंदन ने स्टेट रैंक 2, अभिज्ञान, सुधांशु कुमार, पर्व राठौर व आयांश पांडेय ने स्टेट रैंक 3 पाई. इसी प्रकार, सामान्य ज्ञान की स्पर्धा स्मार्ट किड जनरल नॉलेज ओलंपियाड (एसकेजीकेओ) में प्रानिद्या कुमारी मिश्रा और श्याम कुमार, दोनों ने ओलंपियाड रैंक 1 प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया. यशस्विनी और संचय कुमार सिंह ने स्टेट रैंक 2 तथा सुधांशु शेखर ने स्टेट रैंक 3 हासिल की.
वहीं, इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड (आईएसएसओ) में ध्रुव श्रीवास्तव, अनिकेत सिंह और प्रानिद्या कुमारी मिश्रा ने स्टेट रैंक 2 लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व मेडल के साथ पुरस्कृत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि ऐसे ओलंपियाड विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाते हैं और उन्हें बहुआयामी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों को ओलंपियाडों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment