Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : हाथियों के झुंड ने पोटसो में चार घरों को तोड़ा, कई खेतों को रौंदा

Advertisement
Advertisement

घर, बाइक सहित कई एकड़ में लगी फसलों का किया नष्ट

Nawadih / Bokaro : प्रखंड के ऊपरघाट पोखरिया के बाद जंगली हाथियों के झुंड ने 23 सितंबर को पोटसो के जंगल में डेरा जमा लिया है. हाथियों के झुंड ने बीते रात क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया और पोटसो में चार घरों समेत कई खेतों में लगी फसल को नष्ट कर दिया. हाथियों के झुंड ने पोटसो निवासी गिरधारी महतो के मुर्गी फार्म हाउस पर हमला कर दिया. इसी क्रम में हाथियों ने गिरधारी के कच्चा मकान सहित बाइक पूरी तरह तोड़ दिया. वहीं टेको महतो, कुला रविदास भवानी के खडम सिंह, लालचंद महतो की चारदीवारी को तोड़कर फसल को रौंद दिया. इसी दौरान हाथियों ने भवानी निवासी डालोराम महतो, सालुख महतो व परमेश्वर महतो की धान के खेत को पूरी तरह नष्ट कर दिया है. वहीं धानेश्वर महतो की अरहर व बदाम की खेती को रौंद दिया है. इससे पोटसो के अलावा सुहरी, भवानी, अरगामो, खरपीटो, अहारडीह, ताराटांड़ आदि गांवों के ग्रामीणों में दहशत हैं.

हाथियों को देखने के लिए ग्रामीणों की लगी रही भीड़

[caption id="attachment_766070" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Ele-333-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> हाथियों ने तोड़ा घर[/caption] पोटसो पंचायत में उत्पात मचाने के बाद जंगली हाथियों ने शनिवार की सुबह पोटसो जंगल के डुंडा सिमर में आकर रुक गया है. इसकी सूचना पर मंत्री बेबी देवी ने प्रभावित स्थलों का निरीक्षण कर वन विभाग को कई निर्देश दिया. इधर, हाथियों के झुंड को देखने के लिए पोटसो, सुरही, अहारडीह आदि गांवों के सैकड़ों लोग दिनभर जंगल के पास जमे रहे. इधर, वन विभाग लगातार हाथियों के झुंड पर नजर बनाए हुए है. वनरक्षी अक्षय कुमार मुंडा ने बताया कि हमारी टीम जिस स्थान पर हाथियों का झुंड रुका हुआ है, उसकी निगरानी कर रही है. शाम होते ही मशाल जलाकर हाथियों को पोटसो से निकाल कर सुरक्षित स्थान पहुंचा दिया जायेगा. यह">https://lagatar.in/giridih-huge-uproar-in-the-public-meeting-of-the-state-food-commission/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : राज्य खाद्य आयोग के जनसंवाद में जमकर हंगामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही