Bokaro : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चतुर्थ व अंतिम चरण में चास एवं चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्रों में शुक्रवार यानी 27 मई को मतदान होना है. इसके लिये बोकारो इस्पात सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-3 से मतदान कर्मियों को रवाना किया गया. इसे भी पढ़ें-रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-district-administrations-action-sand-laden-tractor-seized/">रामगढ़:
जिला प्रशासन की कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
के 25 गांवों में सर्वे किया जायेगा : डॉ रामकिशोर साह
जिला प्रशासन की कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
दोनों प्रखंडों में कुल 2763 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं
चास व चंदनकियारी प्रखंडों में कुल 4 पदों ( जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद) के लिए 2763 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिसमें वार्ड सदस्य पद के लिए 1682, मुखिया पद के लिए 595, पंचायत सदस्य समिति के लिए 425 एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए 61 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. साथ ही दोनों प्रखंडों में कुल 389 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जिसमें 382 वार्ड सदस्य पद के लिए एवं 06 प्रत्याशी पंचायत सदस्य समिति पद के लिए तथा 01 जिला परिषद सदस्य के लिए निर्वाचित हो चुके है.निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों को पूर्व में ही संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र दे दिया गया. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/survey-work-will-be-done-in-25-villages-of-koderma-dr-ramkishore-sah/">कोडरमाके 25 गांवों में सर्वे किया जायेगा : डॉ रामकिशोर साह
Leave a Comment