Search

 
 
 

बोकारो : छात्र की प‍िटाई के बाद स्‍कूल में जमकर हुआ हंगामा, सड़क जाम

 
Bokaro : बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के प्लस-टू हाई स्कूल कसमार के छात्रों ने शिक्षक पर एक छात्र की पिटाई का आरोप लगाकर स्कूल में जमकर हंगामा किया. आक्रोशि‍त छात्रों ने सड़क को जाम कर दिया. स्कूल के शिक्षक विनीत कुमार झा पर आरोप है कि बुधवार को स्कूल के अंतिम घंटी के समय छात्र राजकुमार महतो की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के चलते छात्र के हाथ पर गहरी चोट आई है. इसी के वि‍रोध में आज छात्रों ने स्कूल में हंगामा किया. इस दौरान छात्र और अभिभावकों ने विद्यालय के मेन गेट पर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और आरोपी श‍िक्षक पर कार्रवाई की मांग की. सूचना म‍िलते ही कसमार थाना की पुलिस भी मौके पर दल-बल के साथ पहुंची. मौके पर पहुंचे सर्किल इंस्पेक्टर जय गोविंद गुप्ता ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और छात्र के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की बात कही. छात्रों का आरोप है कि शिक्षक ने पहले गंदी-गंदी गाली दी, फिर पिटाई की. छात्रों ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर आंदोलन करेंगे. आरोप और हंगामा के बाद विद्यालय के प्राचार्य ने जिले के शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षक पर कार्रवाई की मांग लिखित रूप से की है. रांची में मीटिंग में व्यस्त रहने के चलते मामले में जिले के शिक्षा पदाधिकारी का पक्ष नहीं आ सका. [caption id="attachment_426938" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/3-44.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बोकारो : छात्र की प‍िटाई के बाद स्‍कूल में जमकर हंगामा[/caption] इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/money-laundering-in-illegal-coal-block-allocation-the-court-took-cognizance/">अवैध

तरीके से कोल ब्लॉक आवंटन में मनी लांड्रिंग, कोर्ट ने लिया संज्ञान
इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-defection-case-debate-on-behalf-of-babulal-next-hearing-on-28th-know-what-happened-today/">BREAKING:

दल बदल मामला: बाबूलाल की ओर से हुई बहस, 28 को अगली सुनवाई, जानें आज क्या हुआ
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही