Search

 
 
 

बोकारो : महिला बैंक कर्मी के अपहरण की कोशिश, NCPCR ने कार्रवाई के दिए निर्देश

जिले में एक निजी बैंक में कार्यरत युवती ने खुद को अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) की अध्यक्ष लीला देवी ने पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं.
 

Bokaro :  जिले में एक निजी बैंक में कार्यरत युवती ने खुद को अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) की अध्यक्ष लीला देवी ने पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं.

 

वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर सुनाई आपबीती

पीड़िता ने वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर NCPCR अध्यक्ष के सामने अपनी आपबीती सुनाई है. युवती के अनुसार, घटना 5 फरवरी शाम करीब 5 बजे की है.  वह सेक्टर-4 स्थित अपने बैंक से काम खत्म कर घर लौट रही थी. 

 

कार सवार महिलाओं ने जबरन बैठने को कहा 

जब वह कुमार मंगलम स्टेडियम के पास पहुंची, तभी एक सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी. गाड़ी पर बड़े अक्षरों में प्रेस लिखा था. युवती ने बताया कि कार सवार महिलाओं ने उसे रुकने को कहा और बड़े ही आत्मीय भाव से गाड़ी में बैठने का ऑफर दिया.

 

उन्होंने कहा कि बैठो हम तुम्हें घर छोड़ देंगे. युवती को महिलाओं का व्यवहार संदिग्ध लगा और उसने बैठने से साफ इनकार कर दिया. इनकार के बाद भी वह महिलाएं नहीं मानीं और गाड़ी को तीन बार आगे-पीछे घुमाकर युवती के पास लाती रहीं, जिससे वह बुरी तरह घबरा गई.

 

युवती जब डर के मारे कांप रही थी, तभी संयोगवश उसके मोबाइल पर एक फोन कॉल आ गया. जैसे ही उसने फोन रिसीव कर बात करना शुरू किया, कार सवार महिलाएं पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गईं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही