Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, दिये हेलमेट

Bokaro : यस फॉर यू संस्था की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्कूली बच्चों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन गरगा नदी के समीप भारत माता की मूर्ति के पास किया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर चास थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम शामिल हुए. संस्था यस फॉर यू के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि संस्था लगातार 5 वर्षों से जागरूकता कार्यक्रम चला रही है. मनोज सिंह ने बताया कि साल 2017 में उनके पुत्र की रोड एक्सीडेंट में उसकी मृत्यु हो गई. जिसके बाद साल 2018 से लगातार जागरूकता अभियान चलाते हुए हेलमेट वितरण किया जा रहा है. दो साल कोरोना काल में भी सैकड़ों लोगों को घरों में जाकर हेलमेट दिया गया था. इस अवसर पर चास नगर निगम के उपमहापौर अविनाश कुमार, वार्ड पार्षद सरोज यादव, श्रीकांत राय, लक्ष्मण प्रसाद, सुबोध शर्मा, समाजसेवी मुकेश राय, संजय शर्मा, धर्मवीर कुमार, मनोज राय, ओमप्रकाश सिंह, प्रताप यादव, राजीव सिंह, गौरव राय, प्रमोद सिंह, शिबू आदि दर्जनों मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-threat-to-kill-gomia-mla-lambodar-mahato/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया विधायक लंबोदर महतो को जान से मारने की धमकी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही