Search

 
 
 

बोकारो : बीएकेएस ने निकाला मौन जुलूस, बीएसएल प्रबंधन को सौंपा हड़ताल का नोटिस

 
Bokaro : बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने 19 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल के परिप्रेक्ष्य में गुरुवार को मौन जुलूस निकाल कर बीएसएल प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस दिया. संघ के सदस्यों ने मुंह पर अंगुली रखकर मौन जुलूस निकाला और प्रशासनिक भवन के सामने पहुंचकर औद्दोगिक संबंध विभाग के सहायक महाप्रबंधक मो. आरिफ हुसैन को हड़ताल का नोटिस सौंपा. नोटिस की कॉपी धनबाद के उप मुख्य  श्रमायुक्त, सीएलसी, डीसी व एसपी को भी भेजी गई है. गौरतलब है कि सेल कर्मियों का बोनस फॉर्मूला शुरू से ही विवादित रहा है.प्रबंधन ने मात्र तीन यूनियनों के हस्ताक्षर वाले बोनस फॉर्मूले को जबरदस्ती लागू किया है. जिसके आधार पर अधिकतम 28000 रुपया बोनस राशि ही बन रही थी. बोनस फॉर्मूला रद्द करने की मांग को लेकर बीएकेएस ने कई बार प्रबंधन को पत्राचार किया. 28 सितंबर को मशाल जुलूस भी निकाला था. इसके बावजूद प्रबंधन इस मुद्दे पर मौन साधे हुए हैं. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/four-d-statue-of-bajrangbali-will-be-the-center-of-attraction/">रांची:

26 फीट ऊंची बजरंगबली की फोर डी मूर्ति होगी आकर्षण का केंद्र
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही