Search

 
 
 

रांची: 26 फीट ऊंची बजरंगबली की फोर डी मूर्ति होगी आकर्षण का केंद्र

 
Ravi Bharti  Ranchi: इस साल मां दुर्गा के भक्तों को पुरान विधानसभा मैदान धुर्वा में राम मंदिर का भव्य प्रारूप देखने को मिलेगा. इसमें 26 फीट ऊंची बजरंगबली की फोर डी मूर्ति आकर्षण का केंद्र होगी. इस भव्य पंडाल का उद्घाटन पांच अक्तूबर को शाम 4:30 बजे होगा. इस दिन सभी भक्तों को मां दुर्गा के दर्शन के लिए पट खोल दिए जाएंगे. राम मंदिर के प्रारूप के लिए बनाए गए पंडाल की लंबाई 170 फीट, चौड़ाई 120 फीट और ऊंचाई 120 फीट होगी. गुरुवार को वाराणसी के आचार्यों द्वारा मां शैलपुत्री के पूजन के साथ कलश स्थापना की गई. इस पंडाल का निर्माण कोलकाता के 200 कारीगरों ने किया है. जो हूबहू अयोध्या. के श्री राम मंदिर जैसा दिख रहा है. मां दुर्गा की विशाल, अद्भुत और अलौकिक मूर्ति स्थापित की हई है. वहीं प्रभु श्री राम की प्रतिमा सिलिकॉन से निर्मित है.

पूजा के आयोजन में ये दे रहे सहयोग

पूजा के आयोजन में अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल आजमाणी, प्रकाश धेलिया, राजू पोद्दार, रोहित अग्रवाल, धीरज तनेजा,निर्मल जालान ,प्रमोद सारस्वत ,दीपक चौधरी, उमेश यादव, विकास सिंह, सुजीत वर्मा, शंभू प्रसाद, शुभम शर्मा, विकाश रंजन, मनीष लोधा,संजीत यादव, विकास चौधरी, सागर, बादल कुमार, सहित काफी संख्या में समिति के सदस्य अपना सहयोग दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/supreme-court-issues-guidelines-regarding-caste-based-discrimination-against-prisoners-in-jails/">

 जेलों में कैदियों के साथ जाति आधारित भेदभाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिशा-निर्देश जारी किये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही