Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो ने धनबाद को 4 विकेट से हराया

Ranchi :  जेएससीए अंतर-जिला सीनियर महिला एक दिवसीय टूर्नामेंट के सुपर लीग में शुक्रवार को धनबाद और बोकारो के बीच मुकाबला हुआ. जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम मेन ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में बोकारो ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धनबाद की टीम ने 43.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए. धनबाद की ओर से दुर्गा कुमारी मुर्मू ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली, इस दौरान 13 चौके जड़े. बोकारो के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरे बैटर को रन बनाने नहीं दिया. इस दौरान आरती कुमारी ने 4, रिनी बर्मन ने 3 और कप्तान अनुजा अरुण पाटिल ने 2 विकेट झटके. दूसरी पारी में बोकारो टीम की शुरूआत खराब रही. पहले 2 विकेट 2 रन पर ही गवां दिए. उसके बाद छोटी-छोटी साझेदारी करते हुए बोकारो के बैटर ने 41.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इसमें विकेटकीपर बैटर शिखा ने सर्वाधिक 51 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं कोमल कुमारी ने 32 गेंदों में तेज 45 रन बनाए. धनबाद की ओर से दुर्गा कुमारी मुर्मू और कप्तान आनंदिता किशोर ने 2-2 विकेट लिये. बोकारो की बैटर शिखा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें – हीट">https://lagatar.in/health-department-alert-on-heat-stroke-refer-district-hospital-only-after-treatment-in-chc/">हीट

स्ट्रोक पर स्वास्थ्य विभाग अलर्टः CHC में उपचार के बाद करें जिला अस्पताल रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही