Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

Bokaro :   देश की पहली महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा बोकारो विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बोकारो विधायक के आवसीय कार्यालय में जीत का जश्न मनाया. देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा हैं. बोकारो विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटी गई. बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि आज देश के 12 करोड़ आदिवासी समुदाय को सम्मान मिला है. आदिवासी समुदाय से पहली बार देश को आदिवासी राष्ट्रपति मिला, इनकी जीत से आदिवासियों में खुशी की लहर हैं. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभी सांसदों व विधायकों को आभार व्यक्त करता हूं. झारखंड के लिए गौरवपूर्ण पल हैं. बोकारो विधानसभा भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-increase-in-transport-allowance-of-tata-steel-growth-shop-workers/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप कर्मियों के परिवहन भत्ता में बढ़ोतरी

आदिवासी को मिला उचित सम्मान- कार्यकर्ता

आदिवासी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजाकर खुशी जाहिर की. आदिवासी कार्यकर्ता ने कहा आज पहली बार आदिवासी को उचित सम्मान मिला. जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम सभी आभार व्यक्त करते हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत मनाया. बधाई देने वालो में जिला महामंत्री संजय त्यागी, इंद्र कुमार झा,माथुर मंडल,महेंद्र राय,धीरज झा, अनिल सिंह, बैधनाथ प्रसाद, टिंकू तापरिया, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, सुजीत चक्रवर्ती, जितेंद गोस्वामी, राजेश वर्णवाल, जितेंद्र साव, सरदार तेजपाल, अभिनाश झा, उमेश शर्मा, भोला साव, वर्षा चौधरी, राघवेद्र उपाध्याय,पिंकू सिंह, झंतु दे, ललन शर्मा, अरविंद राय, विकास महथा, प्रदीप गोराई, प्रकाश परमाणीक, रंजीत बरनवाल,  अनूप गुप्ता, अमर चौरसिया, रोशन सिंह, शिव शंकर, बुद्धेश्वर घोसाल, अमर चौरसिया, रोहित बरनवाल, दिलीप पाल, सीता देवी, सौरव अग्रवाल, शालू अंसारी, हरे कृष्णा, शालू अंसारी, तारा साह, कुणाल सिंह, विक्रम सिंह, ऋषभ राय, अमित कुमार, गौरव, संदीप महथा, अशोक सिंह, बुलेट सिंह, संदीप सिंह टुन्न, नंदन सिंह, कृष्णा महतो, संजय पांडे, गोलू उपाध्याय,  मनीष पांडे, अमित कुमार, निमाई महथा, अंबुज महतो शामिल रहे. इसे भी पढ़ें- गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-five-new-corona-infected-patients-found/">गिरिडीह

: पांच कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही