Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: बालीडीह में रेलवे ट्रैक मिला व्यक्ति का शव

Advertisement
Advertisement
Bokaro: पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक व्यक्ति का शव बरामद किया. पुलिस ने बालीडीह थाना क्षेत्र के कनारी पंचायत के पकिरियाटांड़ स्थित डालमिया सीमेंट के पास पोल संख्या 411/21 के बीच रेलवे ट्रैक से एक व्यक्ति का शव बरामद किया. इसकी पहचान सुभाष दास के रूप में की गयी है. युवक गोडाबालीडीह का निवासी बताया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि इसकी मौत पुरषोत्तम एक्सप्रेस के चपेट में आने से हुई. जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था. घटना करीब दिन के 10 बजे की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. जमादार राम विलास पासवान ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इसे भी पढ़ें-    टीएमसी">https://lagatar.in/tmc-mp-mahua-moitra-said-bjp-has-made-parliament-a-colosseum-pm-modi-enters-like-a-gladiator/">टीएमसी

सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, भाजपा ने संसद को Colosseum बना दिया, ग्लेडिएटर की तरह प्रवेश करते हैं पीएम मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही