Search

 
 
 

बोकारो : सरकार की उपेक्षा व आरक्षण की मार झेल रहा ब्राह्मण समाज- उपाध्याय

 

कसमार में स्नेह सम्मेलन में जुटे समाज के लोग

Bokaro : सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज की कसमार प्रखंड इकाई का स्नेह सम्मेलन सह होली मिलन समारोह रविवार को मंगलचंडी मंदिर बगियारी में हुआ. मुख्य अतिथि बीपी उपाध्याय समेत अन्य अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. बीपी उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से सामाजिक, राजनीतिक से लेकर हर मामले में अग्रणी भूमिका में रहा है. इसके बावजूद समाज सरकार की अनदेखी और आरक्षण की मार झेल रहा है. सरकार पर दबाव बनाने के लिए हमे सभी को एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद करनी होगी. बोकारो जिलाध्यक्ष श्यामल झा ने समाज में जागरूकता लाकर सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक बदलाव लाने पर बल दिया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वाधीन चंद्र झा के मंगलाचरण से हुई. समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज भट्टाचार्य ने की. मौके पर अनूप चौबे, जीतेंद्र दुबे, हरिराम पांडेय, डॉ. अशोक पांडेय, चंद्रदीप महाराज, सतानंद दुबे, कपिल कुमार चौबे, राजेश पांडेय, दिलीप मुखर्जी, तपन झा, अभिमन्यु पांडेय, उत्तम झा, शैलेन्द्र तिवारी, विष्णु चरण महाराज, काजल मुखर्जी, राकेश झा, भवानी प्रसाद मुखर्जी, मंगलाचरण पंडित, श्यामल झा, शुभम झा, विवेक ठाकुर, अमरेश ठाकुर, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, प्रदीप मिश्रा, प्रदीप पांडेय, निवारण मुखर्जी, नीलेश महाराज, धीरज भट्टाचार्य, मधु झा, अनूप पांडेय, रमेश महाराज, बबलू तिवारी, गोपाल चक्रवर्ती, मनोज गोस्वामी, प्रमोद गोस्वामी, मंगेश पाठक समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहू">https://lagatar.in/4-news-from-giridih-including-a-lot-of-gulal-in-holi-milan-of-sahu-samaj/">साहू

समाज के होली मिलन में खूब उड़े गुलाल समेत गिरिडीह की 4 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही