Search

 
 
 

Bokaro : CISF की कार्रवाई, जुलाई में 46 रेड, 395.480 मीट्रिक टन अवैध कोयला व 36 वाहन जब्त

सीसीएल करगली क्षेत्र में सीआईएसएफ ने जुलाई माह में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया. कमांडेंट राजप्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 46 छापेमारी की गई, जिसमें 395.480 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया गया. जब्त कोयले की अनुमानित कीमत 10.07 लाख रुपये आंकी गई है.
 
  • कोयला की अवैध तस्करी के खिलाफ 7 एफआईआर दर्ज

Bokaro :   सीसीएल करगली क्षेत्र में सीआईएसएफ ने जुलाई माह में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया. कमांडेंट राजप्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 46 छापेमारी की गई, जिसमें 395.480 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया गया. जब्त कोयले की अनुमानित कीमत 10.07 लाख रुपये आंकी गई है.

 

कार्रवाई के दौरान जीएमएमडीआर अधिनियम के तहत 7 प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई.  वहीं, अवैध तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 36 वाहनों को भी जब्त कर स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया. जब्त वाहनों में 26 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 3 स्कूटर, 4 ऑटो और 2 पिकअप वाहन शामिल हैं.

 

सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार, करगली क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है. विभाग का कहना है कि जुलाई में की गई सघन कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगा है.

 

अधिकारियों ने कहा है कि आगे भी तस्करी के खिलाफ इसी तरह का अभियान जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही