Search

 
 
 

बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

झारखंड में आए दिन सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. रांची और धनबाद के बाद ताजा मामला बोकारो से सामने आया है.  यहां जिला एवं व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.
 

Bokaro : झारखंड में आए दिन सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. रांची और धनबाद के बाद ताजा मामला बोकारो से सामने आया है.  यहां जिला एवं व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. 

 

बम की धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर समेत पूरे जिले में हड़कंप मच गया. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ले रही है.

 

Uploaded Image

कोर्ट परिसर की तलाशी लेते बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम

 

जानकारी के अनुसार, बोकारो सिविल कोर्ट को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने धमकी दी गई है. इसके बाद न्यायलय प्रशासन ने तुरंत बोकारो पुलिस को इसकी जानकारी दी. 

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ड मोड पर आ आई. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम कोर्ट परिसर की तलाशी ले रही है. कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है. 

 

फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है और साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है.  अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही