Search

 
 
 

सिमरिया विधायक ने सदन में ईटखोरी को अनुमंडल बनाने की मांग उठायी

Ranchi: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने चतरा जिले के ईटखोरी प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि ईटखोरी भौगोलिक विस्तार, जनसंख्या और प्रशासनिक जरूरतों के हिसाब से अनुमंडल बनने की सभी शर्तें पूरी करता है. विधायक ने सदन को बताया कि ईटखोरी में प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर स्थित है,
 

Ranchi: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने चतरा जिले के ईटखोरी प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि ईटखोरी भौगोलिक विस्तार, जनसंख्या और प्रशासनिक जरूरतों के हिसाब से अनुमंडल बनने की सभी शर्तें पूरी करता है.
विधायक ने सदन को बताया कि ईटखोरी में प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर स्थित है, जहां हर साल राजकीय महोत्सव का आयोजन होता है. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और पूरे जिला प्रशासन व पुलिस को व्यवस्था संभालने में काफी मेहनत करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि अगर ईटखोरी को अनुमंडल का दर्जा मिल जाता है तो प्रशासनिक व्यवस्था संभालना आसान हो जाएगा.

 

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

कुमार उज्ज्वल ने यह भी बताया कि वर्ष 2012 में तत्कालीन उप विकास आयुक्त की ओर से इस संबंध में पत्र भी भेजा गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है.

 

 

सदन में इस मुद्दे पर जवाब देते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि फिलहाल राज्य सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी के पास ऐसा कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है. उन्होंने बताया कि किसी क्षेत्र को अनुमंडल बनाने के लिए जिला उपायुक्त की अनुशंसा के बाद आयुक्त के माध्यम से प्रस्ताव मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी के पास भेजा जाता है. इसके बाद ही सरकार कोई निर्णय लेती है.

 

मंत्री ने विधायक से कहा कि वे जिला प्रशासन और आयुक्त के माध्यम से प्रस्ताव सरकार तक भेजवाएं. इस पर कुमार उज्ज्वल ने कहा कि वे इस प्रक्रिया को जिला स्तर से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही