Search

 
 
 

बोकारो : देवघर से आकर बोकारो में करता था साइबर ठगी, पुलिस ने 6 बदमाशों को दबोचा

 
Bokaro : बोकारो पुलिस ने देवघर से बोकारो आकर साईबर क्राइम करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि पुलिस तकनीकी शाखा बोकारो को कुछ साइबर क्राइम से संबंधित संदिग्ध मोबाइल नंबर की जानकारी मिली थी. जिसका सत्यापन एवं आवश्यक कर्रवाई के लिए बोकारो पुलिस कप्तान के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर चिरा चास थाना अंतर्गत सोलागिडीह गांव में स्थित एक मकान में छापामारी की. जहां से कुल 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से साइबर क्राइम में उपयोग किये जाने वाले मोबाइल को भी जब्त किया गया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

इनकी हुई गिरफ्तारी

इस घटना में देवघर जिला अंतर्गत पर्वतपुर, पोस्ट मथुरापुर, थाना जसीडीह निवासी 33 वर्षीय मो. राजा अंसारी, देवघर जिला अंतर्गत धाड़ी, पोस्ट ब्रहमशोली थाना चित्रा निवासी 25 वर्षीय रहमान अंसारी, देवघर जिला अंतर्गत थाना सरवा थाना, पोस्ट मनीगढ़ी, ग्राम जियाखड़ा निवासी 21 वर्षीय मो. जियाउल अंसारी, देवघर जिला के  रघुनाथपुर, थाना खागा, पोस्ट आसन निवासी 34 वर्षीय सबीर अंसारी, 30 वर्षीय इसराईल अंसारी तथा 27 वर्षीय समशाद अंसारी शामिल है. गिरफ्तार युवकों के पास से 12 एन्ड्रायड मोबाइल (सीम सहित), एक एसर कंपनी का लैपटॉप तथा एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम रुपे डेबिट कार्ड बरामद किया गया है.

छापामारी दल में शामिल पुलिस

छापेमारी दल में एसआई चंदन कुमार दुबे, चिरा चास थाना प्रभारी पंकज कुमार जायसवाल, तकनीकी शाखा के आरक्षी मनोज कुमार, तकनीकी शाखा के कामेश्वर महतो, तकनीकी शाखा के हवलदार नागेन हासंदा, चिरा चांस थाना के रिजर्व गार्ड इरशाद अंसारी, चिरा चारा थाना के रिर्जव गार्ड वीर बहादुर सिंह, चिरा चास थाना के रिजर्व गार्ड पिन्टू कुमार शाही, चिरा चास थाना के जाकिर हुसैन शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/dc-canceled-licenses-of-35-people-who-did-not-deposit-weapons-in-garhwa/">गढ़वा

में शस्त्र जमा नहीं करने वाले 35 लोगाें का डीसी ने किया लाइसेंस रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही