Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सुधा दूध में गड़बड़ी की शिकायत, बोले डेयरी संचालक -दुकानदारों की ही लापरवाही

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  जिला में सुधा दूध में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. लोगों कहना है कि दूध में  खराबी की वजह से वो हर दिन फट जा रहा है,और ऐसा बीते 22 अगस्त से लगातार हो रहा है. उनका यह भी कहना है कि दूध में लाल रंग का केमिकल भी साफ देखा जा रहा है. दूध में इन गड़बड़ियों को लेकर ग्राहकों ने शिकायत दर्ज करायी है और दूध वापस करने की मांग भी की है. जानकारी के मुताबिक डेयरी प्लांट में दूध काफी दिनों तक स्टॉक रखा जा रहा है,जिससे ऐसी गड़बड़ी सामने आ रही है.लेकिन इस तरह की शिकायत से लोगों में रोष है. लोग कह रहे हैं कि एक तो दूध महंगा हो गया है और फिर सही भी नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें - लालू">https://lagatar.in/when-asked-about-lalus-health-jagdanand-said-now-the-whole-country-is-sick/142166/">लालू

की तबीयत पूछने पर बोले जगदानंद- “अभी तो पूरा देश ही बीमार”

मिल्क पार्लर वाले नहीं ले रहे दूध 

दूध में इस तरह की गड़बड़ी की शिकायत की पुष्टी डेयरी प्लांट से दूध लेकर आने वाले चालकों ने भी की है. उनका कहना है कि डेयरी प्लांट से जितने भी मिल्क पार्लरों में वे दूध की सप्लाई कर रहे हैंं,सभी जगहों से इसकी शिकायत मिल रही है. साथ ही बताया कि इस वजह से मिल्क पार्लर वाले दूध लेने से मना भी कर रहे हैं.  जिससे दूध का स्टॉक भी बढ़ जा रहा है.

दुकानदार नहीं कर रहे हैं टेम्प्रेचर मेंटेन-डेयरी प्रबंधन

Lagatar.in">https://lagatar.in/">Lagatar.in

के संवाददाता ने जब इस बारे में डेयरी प्रबंधन से सवाल किया तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. हालांकि खुद को बचाते हुए दुकानदारों पर ही सवाल खड़े कर दिए. कहा कि दुकानदार  टेम्प्रेचर मेंटेन नहीं कर रहे , जिससे दूध में इस तरह की शिकायत मिल रही है. यहां बता दें कि बोकारो स्थित सुधा डेयरी प्लांट में तीन बॉयलर लगे हुए हैं.  जिससे हर दिन करीब 80 हजार लीटर दूध का उत्पादन होता है. साथ इस प्लांट में बने मिल्क प्रोडक्ट भी आसपास के जिलों में सप्लाई किये जाते हैं. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/three-stories-of-growth-in-modi-era-lic-bpcl-and-visakhapatnam-steel-plant/142138/">मोदी

काल में विकास की तीन कहानियां – LIC, BPCL और विशाखापट्टनम स्टील प्लांट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही