Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कांग्रेस ने 1975 में की थी लोकतंत्र की हत्या- भाजपा

Bokaro : बोकारो विधायक विरंची नारायण के आवासीय कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिकता राज्य मंत्री सह त्रिपुरा सांसद प्रतिभा भौमिक मौजूद रहीं. मुख्य अतिथि द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दिप प्रज्वलित कर संगोष्ठी कार्यक्रम की शुरुआत की गई. संगोष्ठी कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान प्रताड़ित किये गए आंदोलनकारी पूर्व विधायक छत्रु राम महतो, डॉक्टर प्रह्लाद वर्णवाल, मधुसूदन सिंह, त्रिलोकी सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-bjps-arm-is-not-clear-country-is-in-danger-jaiprakash-yadav/">देवघर

: बीजेपी का दामन साफ नहीं, देश को खतरा- जयप्रकाश यादव

25 जून 1975 सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन- प्रतिभा

वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिभा भौमिक ने कहा कि 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में इस दिन को देश के सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन की संज्ञा दी जाती है. 46 साल पहले आज के ही दिन देश के लोगों ने रेडियो पर एक ऐलान सुना और मुल्क में खबर फैल गई कि सारे भारत में अब आपातकाल की घोषणा कर दी गई है. इसे भी पढ़ें-संदीप">https://lagatar.in/this-is-how-sandeep-thapa-became-a-notorious-criminal-of-ranchi-read/">संदीप

थापा ऐसे बन गया रांची का कुख्‍यात अपराधी, पढ़ें…

आपातकाल में मौलिक अधिकार थे निलंबित

46 साल के बाद भले ही देश के लोकतंत्र की एक गरिमामयी तस्वीर सारी दुनिया में प्रशस्त हो रही हो, लेकिन आज भी अतीत में 25 जून का दिन डेमॉक्रेसी के एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है. पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय ने कहा कि आपातकाल की घोषणा के साथ ही सभी नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे. मंच पर निवर्तमान सांसद रविन्द्र पांडेय, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद वर्णवाल, मधुसूदन सिंह, रोहितलाल सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी मौजूद थी. संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी व धन्यवाद ज्ञापन जयदेव राय ने की. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-titan-eye-plus-store-opened-in-dimna-road/">जमशेदपुर

: डिमना रोड में खुला टाइटन आई प्लस का स्टोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही