Search

 
 
 

बोकारो : तीसरे और चौथे चरण की मतगणना 31 मई को, डीसी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

 
Bokaro : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और चौथे चरण की मतगणना 31 मई यानी कल होनी है. बोकारो में सेक्टर 8 और 11 हाई स्कूल को मतगणना केंद्र बनाया गया है. मतगणना से पहले निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने केंद्रों का निरीक्षण किया. कुलदीप चौधरी ने सभी चीजों का मुआयना किया. डीसी ने अधिकारियों को मतगणना केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. (पढ़े,">https://lagatar.in/upsc-final-result-out-shruti-sharma-topper-girls-dominate-top-4/">पढ़े,

UPSC फाइनल का रिजल्ट जारी, श्रुति शर्मा बनीं टॉपर, टॉप 4 में लड़कियों का दबदबा)

सुबह 8 बजे से चारों प्रखंडों में मतगणना होगी शुरू

आपको बताते चलें की चास और चंदनक्यारी प्रखंड के मतगणना को लेकर टोटल 80 टेबल बनाये गये हैं. वहीं नावाडीह और चंद्रपुरा के मतगणना के लिए 34 टेबल बना लगाये गये हैं. इस तरह चारों प्रखंड़ों में कुल 114 टेबल बनाये गये हैं. कुलदीप चौधरी ने कहा कि कल सुबह 8 बजे से चारों प्रखंड चास, चंदनक्यारी, नावाडीह और चंद्रपुरा प्रखंड की मतगणना का कार्य शुरू हो जायेगा. तीसरे और चौथे चरण के मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मतगणना केंद्र पर जो मूलभूत सुविधाएं थोड़ी बची हुई है. उसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं. इसे भी पढ़े : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-mahua-maji-will-be-jmms-rajya-sabha-candidate-cm-hemant-soren-announced/">BREAKING

: महुआ माजी होंगी JMM की राज्यसभा प्रत्याशी, CM हेमंत सोरेन ने की घोषणा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही