Search

 
 
 

बोकारो : 1 लाख 19 हजार की साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड अपडेट का दिया था झांसा

 
Bokaro : एक बार फिर चास थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. राम नगर कॉलनी में रहने वाले धर्मेंद्र पासवान को क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर साइबर ठगी का शिकार बनाया गया. उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड एकाउंट से 1 लाख 19 हजार 829 रुपए का फर्जी निकासी कर किया गया. उनके शिकायत पर चास पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल की मदद से अनुसंधान शुरू किया है. साइबर अपराधियों ने फोन कर खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड का अधिकारी बताया. उसने कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड अपडेट करना है. वरना 22 हजार रुपए फाइन लग जाएंगे. साइबर ठग के झांसे में आकर धर्मेंद्र पासवान ने क्रेडिट कार्ड का अपडेट बताया. इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड एकाउंट से दो बार में 1 लाख 19 हजार 829 रुपए कट गए. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-opium-cultivator-moin-munda-jailed-for-9-years-the-court-ruled-on-the-testimony-of-sp/">रांची

: अफीम की खेती करने वाले मोईन मुंडा को 9 साल की जेल, SP की गवाही पर कोर्ट ने सुनाया फैसला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही