Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: DBL ने संविदाकारों को किया सम्मानित

Bokaro: भारत की अग्रणी सीमेंट निर्माताओं में से एक डालमिया भारत लिमिटेड (DBL) ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कार्यक्रम किया. इसमें कंपनी ने पूर्वी क्षेत्र के 123 वरिष्ठ संविदाकारों के योगदान की सराहना की. डीबीएल ने आप हैं सच्चे विश्वकर्मा पहल कार्यक्रम के तहत 11 संविदाकारों को सम्मानित किया. बता दें कि कंपनी ने इसकी शुरुआत 2020 में सभी क्षेत्रों में संविदाकारों के साथ अपनत्व दर्शाने के लिए की थी. कंपनी ने अपने उद्घाटन वर्ष में 14 संविदाकारों को सम्मानित किया था. इसके बाद 2021 में 74 संविदाकारों को सम्मानित किया. इस वर्ष सीमेंट डीबीएल ने सभी क्षेत्रों के रिकार्ड 123 संविदाकारों के साथ यह सम्मान उत्सव मनाया. इसमें झारखंड से 11 शामिल थे. समारोह के दौरान चुनिंदा वरिष्ठ संविदाकारों के कार्यों व जीवनवृत्त को एक विशेष तौर पर डिजायन किए गए अल्बम में दर्शाते हुए उसे संविदाकारों के पूरे समूहे के साथ साझा किया. इसे भी पढ़ें– केरल:">https://lagatar.in/kerala-governor-slams-left-front-government-says-i-was-harassed-video-clip-shared-with-media/">केरल:

राज्यपाल ने वाम मोर्चा सरकार को घेरा, कहा, मुझे परेशान किया गया… वीडियो क्लिप मीडिया के साथ साझा किये
सम्मानित होने वाले विश्वकर्माओं को वरिष्ठ संविदाकारों के परिजनों, DBL के वरिष्ठ अधिकारियों, डीलर्स व संविदाकारों के समूह की उपस्थिति में एक आदर सूचक मोमेंटो, एक शाल व दीवार घड़ी भेंट की गयी. समारोह का आयोजन 1300 से अधिक राजमिस्त्रियों व संविदाकारों, डालमिया भारत के चैनल पार्टनर्स व प्रमुख प्रभावशाली व्यक्तिओं की मौजूदगी में किया गया. इसे भी पढ़ें–  झामुमो">https://lagatar.in/bjp-trying-to-target-jmm-with-its-arrow-of-1932/">झामुमो

के 1932 के तीर से उसे ही निशाना बनाने की कोशिश में भाजपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही