Search

 
 
 

बोकारो: जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की शिकायतें, 53 मामलों का किया निपटारा

जिला समाहरणालय में मंगवार को जनता दरबार लगाया गया. जहां जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा ने जनता की समस्याओं को सुना और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. कार्यक्रम में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 53 से ज्यादा लोगों की शिकायतें सुनी गई.
 

Bokaro: जिला समाहरणालय में मंगवार को जनता दरबार लगाया गया. जहां जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा ने जनता की समस्याओं को सुना और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. कार्यक्रम में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 53 से ज्यादा लोगों की शिकायतें सुनी गई. साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदन देते हुए, अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया गया.

 


जनता दरबार में शिक्षा विभाग, सामान्य शाखा, चास अंचल, कसमार अंचल, भूमि अतिक्रमण/कब्जा, जरीडीह अंचल, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, राजस्व संबंधित विवाद, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही