Search

 
 
 

वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की साजिश पर कांग्रेस का विरोध, जन-जागरण अभियान का ऐलान: सतीश

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने की. बैठक में चुनाव आयोग द्वारा शुरू की जा रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंता जताई गई.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने की. बैठक में चुनाव आयोग द्वारा शुरू की जा रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंता जताई गई.

 

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में भाजपा, चुनाव आयोग के सहारे विपक्ष और कांग्रेस समर्थकों के वोट बैंक को निशाना बनाकर मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश कर रही है, और झारखंड में भी इसी रणनीति को लागू करने की कोशिश हो रही है.


कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में झारखंड के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कटने नहीं दिया जाएगा और इसके खिलाफ पार्टी मजबूती से खड़ी रहेगी.

 

जन-जागरण अभियान का ऐलान

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में राज्यभर में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत हर प्रमंडल में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी.

 

सभी जिला मुख्यालयों में मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा. मतदाताओं को यह बताया जाएगा कि वे अपना नाम वोटर लिस्ट से कटने से कैसे बचा सकते हैं. एसआईआर के नाम पर भाजपा की कथित वोट कटवा नीति को उजागर किया जाएगा.

 

बैठक में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, प्रवक्ता सोनल शांति, कमल ठाकुर, शांतनु मिश्रा, रियाज अंसारी, जगदीश साहू, निरंजन पासवान, जफर इमाम और प्रशांत पांडे समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

बैठक को संबोधित करते हुए सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि कांग्रेस झारखंड में हर नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और मतदाता सूची से नाम कटवाने की किसी भी कोशिश का पार्टी कड़ा विरोध करेगी. जन-जागरण के माध्यम से हर घर तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि उनका वोट सुरक्षित है और कोई भी उनका अधिकार नहीं छीन सकता.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही