Search

 
 
 

भाजपा का 2029 में डबल इंजन सरकार बनाने का संकल्प, बिजली मुद्दे पर प्रदर्शन 17 को

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू की अध्यक्षता में नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक आयोजित हुई. बैठक में बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
 

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू की अध्यक्षता में नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक आयोजित हुई. बैठक में बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. 

 

बैठक की शुरुआत नए पदाधिकारियों के स्वागत और अभिनंदन के साथ हुई. इस दौरान पार्टी नेतृत्व ने सभी को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.

 

यह पद नहीं, बड़ी जिम्मेदारी- आदित्य साहू

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पद केवल सम्मान नहीं बल्कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करें.

 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की नई धारा बह रही है, जबकि झारखंड में जनता राज्य सरकार से निराश है. उन्होंने 2029 में झारखंड में “डबल इंजन सरकार” बनाने का संकल्प दोहराया और पदाधिकारियों से राज्य सरकार के “काले कारनामों” को जनता के बीच ले जाने को कहा.

 

हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार- बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के कार्य नहीं हो रहे और यह सरकार “देश की सबसे भ्रष्ट सरकार” बन गई है.

 

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्देश

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और लगातार सांगठनिक दौरे करने का निर्देश दिया. बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

 

17 अप्रैल को बिजली संकट, बढ़े हुए बिजली दर और बिल की गड़बड़ियों के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन होगा. सभी जिलों में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन. इसके बाद पानी के मुद्दे पर भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा. बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम, राज्यव्यापी प्रशिक्षण अभियान और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही