Search

 
 
 

पलामूः डीसी ने की आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

डीसी समीरा एस ने की अध्यक्षता में मंगलवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पीडीएस व विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीसी ने राशन कार्ड डिजिटाइजेशन, एनएफएसए व जेएसएफएसएस के तहत खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी, लंबित आवेदन, शिकायत निवारण व धान अधिप्राप्ति जैसे अहम बिंदुओं पर गहन समीक्षा की.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीसी समीरा एस.

Medininagar :  पलामू डीसी समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पीडीएस व विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीसी ने राशन कार्ड डिजिटाइजेशन, एनएफएसए व जेएसएफएसएस के तहत खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी, लंबित आवेदन, शिकायत निवारण व धान अधिप्राप्ति जैसे अहम बिंदुओं पर गहन समीक्षा की.

 

उन्होंने लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए राशन कार्ड, सदस्य जोड़ने समेत अन्य आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें. मार्च के खाद्यान्न वितरण की समीक्षा में बताया गया कि करीब 93 प्रतिशत लाभुकों तक अनाज पहुंचा है. वहीं, के लिए खाद्यान्न का उठाव लगभग 100 प्रतिशत रहा, जबकि डोर-स्टेप डिलीवरी 65 प्रतिशत ही हो सकी. हुसैनाबाद डिपो से टैग किए गए ब्लॉकों में कम डिलीवरी पर डीसी जवाब-तलब किया और व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

 

 

ई-केवाईसी की प्रगति पर भी जोर देते हुए डीसी ने कहा कि सभी लाभुकों का जल्द सत्यापन पूरा करें, ताकि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे. मनातू में सबसे कम ई-केवाईसी होने पर तेजी लाने के निर्देश दिए गए. छत्तरपुर में चना दाल वितरण कम रहने के कारणों की भी समीक्षा हुई. साथ ही सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, नमक व चना दाल वितरण और अपात्र लाभुकों की पहचान व विलोपन की स्थिति पर भी चर्चा की गयी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही