Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः निमंत्रण विवाद ने तूल पकड़ा, झरिया विधायक ने रेल मंत्री से की शिकायत

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए रेल मंत्री को शिकायती भेजा है. उन्होंने रेल मंत्री से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
Advertisement
Advertisement
झरिया विधायक रागिनी सिंह.

Dhanbad : धनबाद-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रण रद्द किए जाने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए रेल मंत्री को शिकायती भेजा है. उन्होंने रेल मंत्री से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.


विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के लिए उन्हें विधिवत आमंत्रण भेजा गया था. कार्यक्रम स्थल पर उनके नाम के बैनर और पोस्टर भी लगाए गए थे, जिससे यह स्पष्ट था कि वे आधिकारिक रूप से आमंत्रित थीं. कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले उन्हें अचानक यह सूचना दी गई कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उनका आमंत्रण निरस्त कर दिया गया है. इस अप्रत्याशित फैसले ने न केवल उन्हें असहज स्थिति में डाला, बल्कि पूरे मामले को विवाद का रूप दे दिया.

 


रागिनी सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि यह केवल एक साधारण प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला है. इस प्रकार की घटनाएं रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों की गरिमा को भी प्रभावित करती हैं. विधायक ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जो भी अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही